{"_id":"68bf305b396e222fce005ef3","slug":"a-four-year-old-girl-died-of-viral-fever-in-madaipur-rajgarh-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-139711-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: राजगढ़ के मड़ईपुर में वायरल बुखार से चार साल की बच्ची की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: राजगढ़ के मड़ईपुर में वायरल बुखार से चार साल की बच्ची की गई जान
विज्ञापन
राजगढ़ सीएचसी में मरीजों की लगी भीड़। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। उमस भरी गर्मी के कारण इन दिनों वायरल बुखार, टायफायड, मलेरिया, डेंगू व दस्त के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। सोमवार को राजगढ़ के मड़ईपुर में वायरल बुखार से चार साल की बालिका प्रिया की मौत हो गई है।
उसे रविवार को देर रात में बुखार आया था। परिवार के लोग उसे सोमवार की सुबह सीएचसी राजगढ़ लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर लौट गए।
मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में 600 मे से 300 मरीज सिर्फ वायरल से पीड़ित होकर आ रहे हैं। हाल यह है कि घर में एक सदस्य यदि वायरल फीवर की चपेट में आ गया तो धीरे-धीरे पूरा परिवार बीमारी की चपेट में आ जा रहा है। सबसे ज्यादा बीमारी की चपेट में बच्चे, बुजुुर्ग, महिलाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
वायरल की चपेट में आने के प्रमुख कारण : लगातार मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। दिन में कड़ी धूप हो रही है तो रात में सर्द का अहसास हो रहा है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। इस कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, उमस भरी गर्मी भी पड़ रही है।