फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A five-foot-long crocodile was found in a wheat field.

Mirzapur News: गेहूं के खेत में मिला पांच फीट लंबा मगरमच्छ

Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A five-foot-long crocodile was found in a wheat field.
गेहूं के खेत में ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ।- सोशल मीडिया।
-ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा
विज्ञापन



राजगढ़। थाना क्षेत्र के कोन गढ़वा गांव में बृहस्पतिवार रात गेहूं के खेत में लगभग पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। इसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। गांव में मगरमच्छ निकलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं माना। अंत में ग्रामीणों ने पकड़कर उसे वन विभाग को सौंप दिया।

गढ़वा गांव निवासी हर्ष सिंह के खेत में बृहस्पतिवार की रात मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी कुछ दूरी पर मजदूरों को गेहूं की फसल हिलती हुई दिखी। मजदूर पास में पहुंचकर टॉर्च जलाकर देखे, तो वहां मगरमच्छ था। मगरमच्छ देखते ही मजदूर गेंहू की कटाई छोड़ भाग खड़े हुए और शोर मचाने लगे। शोर गुल सुनकर किसान सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। शुक्रवार सुबह पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने मगरमच्छ सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास से बकहर नदी गुजरी हुई है। नदी से निकलकर नाला गांव की तरफ गया है। गर्मी बढ़ने से नाले का पानी सूख रहा है। इससे मगरमच्छ नाले से निकलकर भोजन की तलाश में खेत में छिपा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि बकहर नदी में और भी मगरमच्छ हैं। रेंजर हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर डोंगिया जलाशय में छोड़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed