फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A fisherman died after getting trapped in the net thrown to catch fish

Mirzapur News: मछली मारने के लिए फेंके जाल मेें फंसकर मछुआरे की मौत

Tue, 20 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A fisherman died after getting trapped in the net thrown to catch fish
विंध्याचल (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के शिवपुर स्थित राम गया घाट पर गंगा नदी में मछली पकड़ने के फेंके गए जाल में नहाते समय मछुआरा फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवपुर स्थित राम गया घाट निषाद बस्ती निवासी बाबू लाल निषाद (45) सोमवार की सुबह 10 बजे अपने घर से एक जाल लेकर निकले थे। वह गंगा नदी राम गया घाट पर मछली पकड़ने गए थे। अपनी जाल गंगा नदी में फेंक कर स्नान करने लगे। स्नान करते समय जाल में फंस गए। इससे वह गंगा में डूब गए। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजते हुए राम गया घाट पर पहुंचे। वहां पर जाल डाला गया था। जाल निकाला तो उसकी रस्सी में लिपटे मिले। शुभम, राजू, कुंदू बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मछली मारने गए व्यक्ति की गंगा स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed