फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A fire broke out in the kitchen of the school due to gas leaking from the cylinder

सिलिंडर से गैस लीक होने से विद्यालय के किचन में लगी आग

Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the kitchen of the school due to gas leaking from the cylinder
हलिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महोगढ़ी में बुधवार की सुबह रसोई घर में सिलिंडर से गैस लीकेज के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जूट का भीगा बोर फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

रसोइया मालती देवी बच्चों के लिए एमडीएम के तहत भोजन बना रही थीं। जैसे ही उन्होंने चूल्हे को जलाया, सिलिंडर में लीकेज के कारण रसोईघर में आग लग गई। आग लगते ही रसोइया मालती शोर मचाते हुए बाहर आ गईं। किचेन में आग लगने की जानकारी होते ही प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, रसोइया मालती, कमलावती की मदद से जूट का बोरा पानी में भिंगोकर तत्काल गैस सिलेंडर पर फेंका। उसके बाद विद्यालय में रखे अग्नि शमन गैस का भी छिड़काव किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षकों ने विद्यालय के भीतर मौजूद बच्चों को विद्यालय से बाहर निकलवाया और आग बुझाने के लिए जुट गए। उधर, विद्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण गौरी शंकर पांडेय, प्रमोद तिवारी, रामदास, प्रकाश आदि ने भी बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed