फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A fire broke out in a shop due to a spark from a firecracker

Mirzapur News: पटाखे की चिंगारी से दुकान में लगी आग

Thu, 13 Mar 2025 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a shop due to a spark from a firecracker
राजगढ़। क्षेत्र के नदीहार शाहगंज मोड़ पर स्थित कपड़े की दुकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पटाखे से आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नदीहार-शाहगंज रोड स्थित कपड़े की दुकान में अवैध तरीके से पटाखे बेचे जा रहे थे। सुबह पटाखा बजाते समय चिंगारी कपड़े की दुकान में चली गई। इससे दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पटाखे से आग लगने का वीडियाे वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि कपड़े की दुकान में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। पटाखा बेचने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed