फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A fight between hospital staff and a shopkeeper, two people injured

Mirzapur News: अस्पताल कर्मी और दुकानदार में मारपीट, दो लोग घायल

Fri, 24 Oct 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A fight between hospital staff and a shopkeeper, two people injured
विंध्याचल। सगरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम मां इंद्रावती माता हॉस्पिटल के कर्मचारी व दुकानदारों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों ने दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। एक पक्ष ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी।
पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। घटना के बाद दुकानदार भाग गया है। लाल डिग्गी निवासी शैलेंद्र इंद्रावती माता अस्पताल में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर छह महीने से कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की देर रात अस्पताल के बाहर स्थित दुकान संचालक ने भर्ती कराए गए मरीजों के इलाज के रुपये में से कमीशन मांगने लगा।
विज्ञापन

मार्केटिंग मैनेजर ने कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार से कोई कमीशन नहीं दिया जाता। आरोप है कि दुकान संचालक ने अस्पताल में आकर मैनेजर का हाथ पकड़कर बाहर ले जाकर मारपीट करने लगा। मारपीट होते देख मैनेजर के पुत्र ओम सिंह पिता को छुड़ाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दुकान संचालक ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडि़त शैलेंद्र सिंह ने लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अस्पताल कर्मचारी व गोमती संचालक के बीच मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed