फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A farmer who went to start the submersible died due to electric shock

Mirzapur News: सबमर्सिबल चालू करने गए किसान की करंट से मौत

Tue, 27 Aug 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
A farmer who went to start the submersible died due to electric shock
जमालपुर। पिड़खिर गांव में सोमवार की सुबह खेत में सिंचाई के लिए सबमर्सिबल चालू करते समय किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर बीएचयू लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिड़खिर गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे फसल की सिंचाई करने के लिए किसान मिथिलेश्वर सिंह (44) सबमर्सिबल चालू कर रहे थे। इस दौरान खुला तार हाथ में छू जाने से वे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सिवान में घास काटने गए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर बीएचयू ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।शव गांव पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिथिलेश्वर पिता-पिता की इकलौते संतान थे। पिता अवधनारायण सिंह, माता मुन्नी देवी, पत्नी दीप्ति व पुत्र रीशू रो-रोकर बेहाल हैं। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed