फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A farmer was killed after being run over by the train

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर किसान की मौत

Fri, 01 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
A farmer was killed after being run over by the train
पड़री। थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव के पास बुधवार की रात खेत से नील गाय हांकते समय ट्रेन की चपेट आने से एक किसान की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी प्रदीप सिंह (42) का रेलवे लाइन के पास खेत है। नील गाय आने की सूचना पर वे बुधवार की रात खेत के पास गए। खेत में घुसी नील गाय को हांक कर भगा रहे थे। वे नील गाय को रेलवे लाइन के पार भगा रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उनकी मौत हो गई। खेत में मौजूद उनके भाई सुरेश सिंह ने परिजनों को बुलाया। सूचना पर पड़री पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनसे दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed