फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A death from diarrhea, 30 suffer

डायरिया से एक की मौत, 30 पीड़ित

Fri, 02 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड पहाड़ी के तीन गांवों में डायरिया फैलने से गुुरुवार को 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीएचसी के एमओआईसी अपनी टीम के साथ गांव में गए और दवाइयों का वितरण किया। वहीं विकास खंड कोन के दलापट्टी गांव में डायरिया से पीड़ित महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पचोखरा, पैहिती, व महुवारी गांव में बुधवार की रात फैले डायरिया की चपेट में आने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। सात लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया जबकि अन्य का इलाज गांव में कराया जा रहा है। बीमार लोगों में पचोखरा के बहादुर 50 वर्ष, सतीश 22 वर्ष, गुड्डू 25 वर्ष, शीला 16 वर्ष, किरन 22 वर्ष, चंदा 25 वर्ष, राधे 22 वर्ष, सुरेश 45 वर्ष, राजमनी 21 वर्ष, बिटटू छह वर्ष शामिल हैं। पैहिती मुख्तार आलम आठ वर्ष, दिनेश 16 वर्ष, राकेश आठ वर्ष, रामधनी 24 वर्ष भी चपेट में आए  हुए है।
विज्ञापन


 इसी प्रकार महुवारी गांव में डायरिया फैल गया है। चील्ह संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन के दलापट्टी गांव निवासिनी शिव कुमारी 50 वर्ष पत्नी भोलानाथ की गुरुवार को डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार के लोगों के अनुसार बुधवार की रात शिव कुमारी को उल्टी दस्त होने लगी। अधिक तबीयत खराब होने पर उसे गांव के  निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed