फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A check of four and a half crores was given to the women of the group

समूह की महिलाओं को दिया साढ़े चार करोड़ का चेक

Sun, 24 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
A check of four and a half crores was given to the women of the group
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जिले में आत्मनिर्भर भारत की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहिया तालाब स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रविवार को हुए कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ की धनराशि उनके खाते में अंतरित की गई। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं का लाभार्थियों को टूल किट प्रदान किया गया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी गयी।
विज्ञापन

इस अवसर पर 457 समूह की महिलाओं को चार करोड़ 50 लाख रुपये का चेक दिया गया। ऊर्जा राज्य मंत्री, विधायक नगर व छानबे, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण के रूप में चार करोड़, 57 लाख की धनराशि प्रदान की । इसके अतिरिक्त चार स्वयं समूहों की महिला सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं एक सीएलएफ नारी शक्ति प्रेरणा संकुल संघ को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उद्योग विभाग की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत प्रशिक्षित 23 प्रशिक्षणार्थियों को लाई, सोनार, कुम्हार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, मोची, बढई, हलवाई, लोहार, दर्जी आदि कार्य के लिए टूल किट तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को टूल किट दिया गया। इसी प्रकार ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को 25-25 लाख का चेक दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का आरंभ प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे राहुल प्रकाश, अनुसूचित जाति जन आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) मनीराम कोल, आयुक्त विन्ध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र, आईजी विंध्याचल मंडल पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed