फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A boy riding a bicycle died after being hit by a school van

Mirzapur News: स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत

Tue, 13 Aug 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
A boy riding a bicycle died after being hit by a school van
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरमउवा नई बस्ती के पास सोमवार की सुबह घर के समीप साइकिल चला रहा बालक स्कूल वैन की टक्कर से गिरकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। वहां से उसे बीएचयू रेफर किया गया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीरमउवा नई बस्ती निवासी रूपेश विश्वकर्मा की किराना की दुकान है। सोमवार की सुबह दुकान के सामने उनका आठ वर्षीय पुत्र साइकिल चला रहा था। इस दौरान स्कूली वैन की टक्कर से वह गिरकर घायल हो गया। परिजन बालक को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए और सूचना पुलिस को दी। पिता रूपेश ने तहरीर देकर बताया कि तेज रफ्तार स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल चला रहा उनका पुत्र घायल हो गया। उपचार के लिए बीएचयू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि हादसे में बालक की मौत हो गई। स्कूल वैन का पता लगा लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed