फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A bike rider died after coming under a tractor carrying a dead body while going for a funeral

Mirzapur News: अंतिम संस्कार में जाते समय शव रखे ट्रैक्टर के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम

Mon, 17 Jun 2024 11:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। अंतिम संस्कार के लिए जा रहे तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
A bike rider died after coming under a tractor carrying a dead body while going for a funeral
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास अंतिम संस्कार में जाते समय शव रखे ट्रैक्टर के नीचे आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। जहां एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो अन्य घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पश्चिम पट्टी गांव निवासी मेवालाल की रविवार को मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भदोही जिले के औराई निवासी दयाशंकर शामिल होने आए थे। दयाशंकर अपने रिश्तेदार लल्लू (50) निवासी बरैनी थाना कछवां और लाल बिहारी (45) निवासी खैरा बगहा के साथ बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


मेवालाल के परिजन ट्रैक्टर-ट्राली पर शव रखकर चील्ह घाट जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे ही बाइक से तीनों लोग आ रहे थे। रास्ते में तिलठी के पास बाइक अनियंत्रित होकर शव रखे ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से तीनों को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दयाशंकर को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार किया जा रहा है। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed