फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A bike rider died after colliding with a tractor going ahead

Mirzapur News: आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
A bike rider died after colliding with a tractor going ahead
राजगढ़। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर नदिहार बाजार के पास सोमवार की रात आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले जाने पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दादरा गांव निवासी शनि (18) व राजगढ़ निवासी अमन केशरी (20) एक ही बाइक से सोमवार की रात नदिहार बाजार गए थे। वहां से घर लौटते समय आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराए। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने शनि को मृत घोषित कर दिया। घायल अमन केशरी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह हाईस्कूल का छात्र था। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed