फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A bike rider died after colliding with a divider

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत

Tue, 19 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after colliding with a divider
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाने गैपुरा चौराहे के पास रविवार को देर रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की ट्राॅमा सेंटर पहुंचने पर मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज किया गया।
विज्ञापन

जौनपुर के बदलापुर के फत्तीपुर गांव निवासी बृजेश गौतम (32) अपने चचेरे भाई सचिन गौतम (25) के साथ रविवार की रात बाइक से जिगना की ओर किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में गैपुरा चौराहा के पहले पीछे से आ रही मैजिक की टक्कर से बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी आनंद शंकर सिंह घायलों को पीएचसी सर्रोई विजयपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने बृजेश गौतम की गंभीर हालत देख ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सचिन गौतम का इलाज किया गया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दूसरा घायल है। सूचना पर परिजन पहुंच गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed