फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A 50-bed critical care unit will be built at the old hospital in Mishrabazar at a cost of 20 crore.

Mirzapur News: मिश्रबाजार के पुराने अस्पताल में 20 करोड़ से बनेगी 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A 50-bed critical care unit will be built at the old hospital in Mishrabazar at a cost of 20 crore.
नगर मिश्रबाजार ​स्थित पुराने अस्पताल परिसर में ​स्थित पुराना भवन। संवाद
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने या गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गैर जनपद ले जाने की मजबूरी कम होगी। इसके लिए नगर के मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिट के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। पुराने और जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तीन माह के अंदर ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आसपास के जनपदों से प्रतिदिन करीब चार हजार मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचते हैं। वहीं, आपात कक्ष में प्रतिदिन 100 से अधिक गंभीर मरीज पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की कवायद शुरू की है। मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर के जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने पर करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद वहां 50 बेड की यूनिट का निर्माण होगा। इसमें विभिन्न चिकित्सकीय विधाओं के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे गंभीर मरीजों का उपचार करेंगे। क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों की 24 घंटे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी होगी। मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। तत्काल सर्जरी की जरूरत होने पर इसकी सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। जांच के लिए मरीजों को इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर रिपोर्ट चिकित्सकीय टीम को उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके आधार पर उपचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed