{"_id":"62-92345","slug":"Mirzapur-92345-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहन कालेज की दीवार तोड़ कमरे में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया वाहन कालेज की दीवार तोड़ कमरे में घुसी
Mirzapur
Updated Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़। किसान इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान सफारी वाहन दीवार तोड़ते हुए शनिवार अपराह्न कमरा नंबर छह में घुस गई। यह संयोग था कि जिस समय गाड़ी कमरे में घुसी उस समय वहां कोई छात्र परीक्षा नहीं दे रहा था नहंी तो बड़ा हादसा हो जाता। शिक्षकाें के अनुसार कमरा नंबर छह खाली था। उससे लगे कमरा नंबर तीन व चार में छात्र छात्राएं परीक्षा दे रही थीं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
क्षेत्र के कुछ युवक कालेज के मैदान पर गाड़ी चलाना सीख रहे थे। इस दौरान युवक ने अचानक उसकी रफ्तार बढ़ी दी और जब तक उसको कंट्रोल कर पाता तबतक वह विद्यालय की दीवार को तोड़ते हुए कमरा में घुस चुकी थी। यह कालेज का चपरासी भागकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचा और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने गाड़ी में बैठे युवक को बाहर निकलवाया और उसे सुरक्षित देखकर राहत महसृूस की। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।