{"_id":"62-81069","slug":"Mirzapur-81069-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल सिंह बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल सिंह बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
Mirzapur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रविवार को हुए जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में अनिल सिंह ने एक मत से जीत हासिल की। मतदान चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह की देखरेख में हुआ। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने अनिल सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया। अनिल सिंह को बीस मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश तिवारी को 19 मत मिले।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को अनिल कुमार सिंह और दिनेश तिवारी ने नामांकन किया था। परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाइयां दी। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बधाई देने वालों में गंगा सागर दूबे, लाल बहादुर सिंह, पं. रत्नाकर मिश्र, मनोज जायसवाल, उत्तर मौर्या, रामचंद्र दूबे, चेत नारायण सिंह, बालेंद्र मणि त्रिपाठी, मणि शंकर मिश्रा, संतोष दूबे, विवेक द्विवेेदी, शैलेंद्र दूबे, संतोष कुमार, विनोद दूबे, अजय अग्रवाल, उमेश गुप्ता, प्रीतम केसरवानी आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्रांतीय परिषद के सदस्य पद के लिए नगर विधानसभा से मणि शंकर मिश्रा, मझवां से प्रेम सिंह गर्ग, चुनार विधान सभा से डा. उदय सिंह, मडि़हान विधानसभा क्षेत्र से लोकनाथ सिंह, छानबे से बालेंद्र मणि त्रिपाठी, राजाराम सरोज व सुषमा पांडेय को निर्वाचित घोषित किया गया।