{"_id":"62-80982","slug":"Mirzapur-80982-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धनाथ की दरी में मिली अज्ञात युवती की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धनाथ की दरी में मिली अज्ञात युवती की लाश
Mirzapur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुनार/राजगढ़। कोतवाली चुनार इलाके के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी में स्थित जलप्रपात सिद्धनाथ की दरी में शनिवार को अपराह्न पत्थरों से कूंची हुई एक बीस वर्षीया अज्ञात युवती का शव पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिद्धनाथ की दरी में शनिवार को दोपहर बाद कुछ लोगों ने सैलानियों के लिए दक्षिण तरफ बने वाहन पार्किंग के अंतिम सिरे पर स्थित छोटी दीवार के समीप पत्थर और झाडि़यों के बीच एक युवती का शव चित पड़ा देखा। उसका सिर पत्थरों से कूंच दिया गया था। यह देखते ही वहां सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई पर कोई उसके बारे में कुछ बता नहीं सका। इलाकाई उपनिरीक्षक गोविंद सिंह यादव ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके शरीर पर हरे रंग का सलवार सूट था। हाथ की उंगलियों में नेलपालिश व पैरों में जूती थी और चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। देखने से वह किसी अच्छे परिवार की सदस्य लग रही थी। इस बारे में कोतवाल चुनार अखिलेश सिंह ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। लगता है कि उसे किसी अन्य जनपद से यहां पर लाया गया था। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रंपच का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना को दर्ज कर मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है।