फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लाश ने गंगा में हिलाया सिर व हाथ

लाश ने गंगा में हिलाया सिर व हाथ

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की लाश रस्सी से बंधी मिली। उसके पैर को रस्सी से भरी बोरी में बांधकर गंगा में फेंका गया था। पुल के ऊपर से गुजरने वाले कुछ राहगीरों की नजर उस पर गई तो उन्हें ऐसा लगा कि शव कुछ हरकत भी कर रहा है। बस शोर मचना शुरू हो गया और बात पुलिस तक भी जा पहुंची। पुलिस आई भी लेकिन बगैर किसी जांच पड़ताल के रस्सी कटवाकर शव को दोबारा बहवा दिया। इससे लोगों में काफी आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुराना बाड़ा घाट के पास कुछ लोग स्नान कर रहे थे तभी घाट से कुछ ही दूर पर एक 35 वर्षीय युवक का शव पानी के ऊपर आकर सिर तथा हाथ हिलाने लगा। पहले तो लोग किसी युवक को स्नान करना समझा लेकिन काफी देर तक यही क्रिया बनी रही तो लोगाें को शंका हुई। एक युवक तैर कर उसके पास गया तो डर गया और किनारे आकर लोगाें को बताया कि वह लाश है। लाश की इस हरकत से घाट पर हड़कंप मच गया। बात पूरे इलाके में फैल गई। उधर शास्त्री पुल पर खड़े होकर नीचे गंगा में झांक रहे लोगाें ने भी लाश को हाथ व सिर हिलाते देखा तो दंग रहे और शोर मचाने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना चील्ह पुलिस को दे दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को लाश के पास भेजा। लाश के पास पहुंचे युवक ने बताया कि शव 35 वर्षीय युवक का शव है और उसके पैर को रस्सी से वजनी बोरी में बांधकर नदीं में फेंका गया था। वजन होने के कारण बोरी पानी के अंदर तथा शव हल्का होने के कारण सीधा हो गया था। शव के हाथ व सिर हिलाने के पीछे पानी की लहरें हैं जो तेज कम होने पर ऐसी हरकत कर रहा है। पुलिस ने रस्सी को कटवाकर शव को दोबारा पानी में बहवा दिया।
विज्ञापन

उधर घटना को देख रहे लोगाें ने पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि शव को बाहर निकलवा कर उसके शरीर पर चोट तथा अन्य निशान देखने चाहिए थे। क्योंकि युवक के पैर को रस्सी से बांधकर पानी में फेंका गया था तथा घाट पर लाश को घसीटने के निशान भी मौजूद थे। लोगाें ने बताया कि युवक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। इसलिए युवक की हत्या कर पानी में फेंकने की शंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed