{"_id":"62-78726","slug":"Mirzapur-78726-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर मां दुर्गा के पूजन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर मां दुर्गा के पूजन को उमड़े भक्त
Mirzapur
Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सोमवार को अष्टमी पर आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं की दर्शन पूजन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को नगर के विभिन्न मुहल्लों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होने के बाद से ही पूजन प्रारंभ हो गया था। शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को सायंकाल विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। नगर के बसनही बाजार स्थित नवदुर्गा नव युवक पूजा समिति, सिविल लाइन में नव युवक पूजा समिति, गणेशगंज में नव युवक मंडल संघ, तेलियागंज में नव दुर्गा पूजा समिति, महुवरिया में स्थापित नव दुर्गा सहित अनेेक पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन को भक्त उमड़े। यातायात के सकुशल संचालन के लिए नगर में वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था की गई। शहरों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन