फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गरी खाकर परिवार के 11 लोग अचेत

गरी खाकर परिवार के 11 लोग अचेत

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर (मिर्जापुर)। कैमा रसूलपुर गांव के रफीक का पूरा परिवार गुरुवार की रात नारियल की गिरी खाने के बाद अचेत हो गया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। उन्हें गिरी में जहर देने की बात कही जा रही है। इस मामले में पुलिस ने रफीक की छत पर छिपे मुगलसराय के मोबीन को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक उसे घटना वाली रात से पहले कभी गांव में नहीं देखा गया।
विज्ञापन

रफीक (50) खेती और अन्य काम कर घर का बमुश्किल खर्च चला पाता है। गुरुवार की रात इसके घर मोबीन (45) पुत्र अब्दुल निवासी कसाई महाल (मुगलसराय) पहुंचा। वह अपने साथ गिरी लेकर पहुंचा था जिसे परिवार के सभी सदस्यों को खिला दिया। इसके बाद रफीक, पत्नी टिन्नो, उसका पुत्र शाहवान, सोबराती, अशरफ, असगर, राजेंद्र, असीम और पुत्री कलीमुन बानो, समीला पत्नी शाहवान, सम्मो पुत्री शाहवान अचेत हो गईं। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो वह भागकर रफीक के घर पहुंचे। वहां पर सभी को कमरे में अचेत पाकर जब घर की तलाशी ली गई तो पता चला कि गिरी का बुरादा खिलाने वाला युवक मोबीन (42) छत पर छिपा है।
विज्ञापन

गांव वाले जब उसे पकड़ने छत पर गए तो आरोप है कि मोबीन ने भी अचेत होने का नाटक रचा। हालांकि चिकित्सक को दिखाने के बाद उसे जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गांव के प्रधान पति के मुताबिक रफीक और उसके घर के लोगों को पहले रामनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें भरती नहीं किया तो वापस जमालपुर सीएचसी पर लाया गया। शुक्रवार को पूर्वाह्न यहां से भी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए सभी को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed