{"_id":"72565","slug":"Mirzapur-72565-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"वज्रपात से एक की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वज्रपात से एक की मौत, चार झुलसे
Mirzapur
Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडि़हान। स्थानीय थाना क्षेत्र व पहाड़ी ब्लाक के नौडिहा (डाढ़ीराम) गांव में भैंस चराने गए युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर गए परिजन सभी को पास के निजी चिकित्सालय में ले गए जहां चिकित्सकाें ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा पांच झुुलसे लोगाें को भर्ती कर लिया।
अर्जुनपुर गांव निवासी कै लाश का 25 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बुधवार को भैंस चराने सीवान में गया था। भैंस चराने के दौरान ही बूंदा बांदी शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए अनिल अपने गांव वालाें के साथ पास में स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तबतक तेज कड़क के साथ आकाश में बिजली चमकी और युवक के बगल में जा गिरी। उसकी चपेट में आते ही युवक की मौत हो गई। वहीं पेड़ के नीचे खड़े शिवनारायण 30 वर्ष, धनवंती 45 वर्ष, विपिन कुमारी 35 वर्ष, रामभरोस 50 वर्ष पुत्र शुुद्धू यादव, कमला प्रसाद 45 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें व परिजनाें ने सभी को पास के निजी चिकि त्सालय में ले गए।
उधर क्षेत्र के सुखनई गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। रामनरेश 40 वर्ष ने बताया कि उसके सामने बिजली गिरी तो उसे कुछ दिखाई नहीं दिया सिर्फ इतना ही देखा कि कोई चमकीली वस्तु उसके पास गिरी है।
विज्ञापन
वहीं लालगंज के कचरिया गांव में मंगलवार की रात बिजली गिरने से तीन बकरियां मर गई। गांव निवासी डा. लाल बहादुर पटेल की दो भैंस व दो बैल भी चपेट में आकर मर गए। क्षेत्र में चर्चा है कि रात में बिजली गिरी उसी समय ग्यारह हजार वोल्टेज का बिजली का तार भी टूट कर गिरा था।