फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेनें दूसरे दिन भी रास्ते में खड़ी हो गईं

ट्रेनें दूसरे दिन भी रास्ते में खड़ी हो गईं

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी/ मुगलसराय/मिर्जापुर। नार्दर्न और ईस्टर्न ग्रिड फेल होने से मंगलवार को भी दोपहर में रेलगाडि़यां रास्ते में ही खड़ी हो गईं। आरक्षण का कामकाज ठप हो गया। रेलवे कालोनियों में अंधेरे में डूब गईं। तमाम ट्रेनों को डीजल इंजन लगाकर रवाना किया गया लेकिन रूट जाम होने के चलते वह भी रास्ते में ही फंस गईं। इस दौरान मिर्जापुर में गुस्साए यात्रियों ने भारी हंगामा किया।
विज्ञापन

वाराणसी में आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से आयी और गई। पटना मथुरा, पंजाब मेल, वाराणसी सिंगरौली डाउन ट्रेन खड़ी कैंट और काशी स्टेशन पर खड़ी हो गईं। रेलवे ट्रैक जाम हो जाने की वजह से आगे वाला स्टेशन कोई गाड़ी लेने के लिए तैयार नहीं था। बनारस से कोलकाता की तरफ जाने वाली ट्रेनें व्यास नगर, काशी, वाराणसी स्टेशन पर खड़ी हो गईं। कैंट स्टेशन मथुरा-पटना, डाउन पांच घंटे से ज्यादा खड़ी रही। वहीं काशी स्टेशन पर वाराणसी सिंगरौली साढे तीन बजे से खड़ी रही। सवारी गाडि़यों के साथ साथ मालगाड़ी भी कैंट स्टेशन पर खड़ी। मुगलसराय-गया रूट पर अप और डाउन की दर्जन भर ट्रेनें जहां ही तहां खड़ी हो गईं। इलेक्ट्रिक इंजनों से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को डीजल इंजन लगाकर एक-एक कर रवाना किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन एक से लेकर आठ घंटे तक प्रभावित रहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर 12142 राजेंद्र नगर लोकमान्य तिलक तीन घंटे तक खड़ी रही। कुछमन रेलवे स्टेशन पर 12355 अर्चना एक्सप्रेस लगभग दो घंटे, 13039 अप जनता एक्सप्रेस और 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस धीना में दो घंटे, 13237 अप मथुरा पटना एक्सप्रेस दो घंटे, 709 गया-बक्सर पैसेंजर पुसौली में लगभग दो घंटे, 537 बक्सर मुगलसराय पैसेंजर यार्ड में लगभग दो घंटे तक रुकी रहीं। इस दौरान 12947 अप सियाल्दह अजमेर एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 13111 अप लालकिला एक्सप्रेस छह घंटे, 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे, 12142 अप राजेंद्रनगर लोकमान्य तिलक दो घंटे, 13237 अप पटना मथुरा दो घंटे, 13112 डाउन लालकिला एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे, 13414 डाउन फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, 12308 डाउन जोधपुर हावड़ा डेढ़ घंटे, 12506 नार्थ ईस्ट दो घंटे, 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, 12488 जोगबनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12312 कालका मेल दो घंटे, 12801 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे के देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं 12371 डाउन हरिद्वार हावड़ा एक्सप्रेस और 12792 डाउन पटना सिकंदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घ्ंाटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर पहुंचीं। वहीं मटकुट्टा रेलवे कांसिंग के बीचोबीच मालगाड़ी के खड़े हो जाने के कारण आम राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। काफी देर इंतजार के बाद उन्हें अपना रूट बदलकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, मिर्जापुर में करीब चार घंटे तक इंतजार करने के बाद कंट्रोल आमघाट के करीब में खड़ी महानगरी ट्रेन को बैक करा कर झिंगुरा स्टेशन ले गए। जहां से ट्रेन को डाउन लाइन से मिर्जापुर स्टेशन पर लाया गया और तीन नंबर पर लाने के बाद स्टेशन से शाम करीब चार बजे रवाना किया गया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियाें की भारी भीड़ जमा रही। यात्रियाें ने रेलवे की लचर व्यवस्था को लेकर स्टेशन पर भारी हंगामा मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed