{"_id":"62160","slug":"Mirzapur-62160-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में जल्द खुलेंगे 20 बाल श्रम विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में जल्द खुलेंगे 20 बाल श्रम विद्यालय
Mirzapur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाल श्रमिकों के उत्थान के लिए जिले में जल्दी ही 20 बाल श्रमिक विद्यालय खोले जाएंगे। इस क्रम में बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति के तत्वावधान में बाल श्रम विद्यालयों के संचालन के संबंध में अधिकारियों व एनजीओ संचालकों की बैठक हुई, जिसमेेंविद्यालय के लिए स्टाफ आदि की भर्ती के बाद शीघ्र ही विद्यालयों का संचालन शुरू करने के बाबत चर्चा की गई। इसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनपद में बीस बाल श्रम विद्यालयों का संचालन किया जाना है। इसके संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें बाल श्रम उन्मूलन जनपदीय समिति के सभी सदस्य मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि शामिल रहे। बैठक में कहा गया कि उत्तर प्रदेश श्रम विभाग निर्देश है कि आधे श्रम विद्यालय बाल श्रम उन्मूलन जनपदीय समिति व आधे विद्यालय गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित की जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कुल बीस विद्यालयों में से 15 विद्यालय समिति व पांच विद्यालय एनजीओ द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके लिए स्टाफ आदि की भर्ती शीघ्र ही कर ली जाएगी।