{"_id":"62-146520","slug":"Mirzapur-146520-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप और बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप और बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस
Mirzapur
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ने शनिवार को शौर्य दिवस मनाया। नगर के इमलहा मंदिर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज से सजग रहने की अपील की गई। इस अवसर पर विधिवत शस्त्र पूजन किया गया और एक दूसरे को तिलक लगाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीरामचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्ने में सुनहरे अक्षराें में लिखा जाएगा। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा। विभाग मंत्री महेश तिवारी ने कहा कि कुछ पार्टियां मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत छह दिसंबर के दिन को काला दिवस के रूप में मनाती हैं, ऐसी पार्टियाें से हिंदू समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। गोपाल केसरवानी ने कहा कि आज के दिन हिंदू समाज ने अपने स्वाभिमान का परिचय दिया था।
अंत में दल के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन कर सभी को विजय तिलक लगाया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पंकज टंडन तथा संचालन संगठन मंत्री राजकुमार ने किया। कार्यक्रम में गौरव कुमार, आनंद, राहुल केशरवानी, किशन चौरसिया, सुशील मुसद्दी, राहुल बरनवाल, सोनू जायसवाल, देवी प्रसाद सोनी, के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।