फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो बीएलओ

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो बीएलओ

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीखड़। उप जिलाधिकारी चुनार ने रविवार को सीखड़ ब्लाक के कई मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान दो बीएलओ के ड्यूटी से गायब मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही पुनरीक्षण के कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और कार्य को निष्ठा पूर्वक करने को कहा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी चुनार डा. विश्राम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पाहो पहुंचे। यहां पुनरीक्षण का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से होना पाया गया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाहो गए, जहां शिक्षामित्र अर्चना सिंह अनुपस्थित मिलीं। जिनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय खैरा में मतदाता पुनरीक्षण के कागजात में कमियां मिलीं। जिसको सुधारने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय बगहां प्रथम और द्वितीय में पुनरीक्षण का कार्य सुचारु रूप से होना पाया गया। प्राथमिक विद्यालय लरछूट पहुंचें। यहां शिक्षामित्र प्रियंका सिंह अनुपस्थित पाई र्गइं।
विज्ञापन

उनका भी एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। निरीक्षण के दौरान लेखपाल अशोक कुमार पांडेय, रविशंकर, श्रीप्रकाशलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed