{"_id":"62-144851","slug":"Mirzapur-144851-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ से होगा छानबे ब्लाक का विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 करोड़ से होगा छानबे ब्लाक का विकास
Mirzapur
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छानबे। बहुत जल्द क्षेत्र के कई गांवों को सोलर लाइट से रौशन किया जाएगा। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में कुल 111 स्थानों पर सोलर लाइट लगाएं जाएंगे। यही नहीं नए वर्ष के जनवरी माह में विकास खंड के एक गांव को गोद लिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भी राज्य वित्त आयोग, बीआरजीएफ मनरेगा तथा स्पेशल पैकेज से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस संबंध में स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में पचास करोड़ रुपये का विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख लखानी देवी ने कहा कि 111 स्थानाें पर सोलर लाइट लगवाया जाएगा, जो क्षेत्र पंचायत सदस्याें की संस्तुति पर लगेगा। उन्हाेेंने यह भी कहा कि जनवरी माह में विकास कार्य के लिए एक ग्राम पंचायत को गोद लिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सदस्याें से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार तिवारी ने सदस्याें के बीच आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए राज्य वित्त आयोग, बीआरजीएफ, मनरेगा, स्पेशल पैकेज योजनांतर्गत इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ पंचायत रमेश चंद्र उपाध्याय ने स्वच्छता एवं शौचालय से संबंधित जानकारी दी। चिकित्सा प्रभारी सर्रोई डा. मुकेश कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाआें के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों से संचालित योजनाआें के बारे में अवगत कराया। बैठक को गोपाल जी पांडेय, मनमोहन, शिव सेवक पांडेय आदि ने संबोधित करते हुए क्षेत्र की जर्जर नहराें, सड़कों, पेयजल समस्या एवं खाद-बीज आदि समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और समस्या के समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख लखानी देवी व संचालन एडीओ पंचायत रमेश चंद्र उपाध्याय ने की। इस दौरान मूलचंद यादव, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, रामनाथ सोनकर, वीके सिंह, रविशंकर यादव, रामबाबू यादव, सरस्वती देवी, वीरेंद्र कुमार यादव, संतोषधर दूबे सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।