फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। सरकार की वादा खिलाफी पर शनिवार को शिक्षक सड़क पर उतरे। शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री केदारनाथ दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 23 दिसंबर 2013 को शिक्षक प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। 11 माह बीतने के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं तदर्थ शिक्षक विनियमितीकरण नहीं होने से भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। इसी प्रकार सीटी संवर्ग के शिक्षकों का एलटी संवर्ग में संविलियन तो हो गया लेकिन पूर्ण सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। जिला उपाध्यक्ष डा. रमाशंकर शुक्ला ने अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। जिला मंत्री गण्ेाश प्रसाद ने कंप्यूटर और व्यावसायिक शिक्षकों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षक बनाने की मांग की। साथ ही वित्तविहीन शिक्षकाें को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने की भी मांग की। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अभय गोविंद प्रसाद तथा अध्यक्षता राधाशरण सिंह ने की। धरना प्रदर्शन के दौरान हीरालाल मिश्रा, जीतेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, विष्णु प्रसाद, रामसागर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed