फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किशोरी के साथ कई माह तक दुराचार

किशोरी के साथ कई माह तक दुराचार

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ कई माह तक बलात्कार करने के बाद जबरिया गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ क्षेत्र के दीपू पटेल पुत्र जटाशंकर पटेल के यहां काफी दिनाें से मजदूरी करने जाती थी। जिसके साथ दीपू पटेल काफी दिनाें से दुराचार करता आ रहा था। जब वह गर्भवती हो गई तो सर्दी जुकाम की दवा देने के बहाने उसका गर्भपात करा दिया। बेटी का गर्भपात कराने की जानकारी होतेे ही जब वह लोग इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो पांच सौ रुपये देकर मामले को रफा दफा करने की बात कही। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत को देख शनिवार को पिता ने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार, पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हलिया पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed