{"_id":"62-141245","slug":"Mirzapur-141245-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का धरना डीएम को साैंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का धरना डीएम को साैंपा ज्ञापन
Mirzapur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही समस्याओं का निदान करने की मंाग की। समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए संघ की ओर से कई बार आवाज बुलंद की गई। बावजूद इसके आज तक वेतन विसंगति की समस्या दूर नहीं हो पाई। उन्होंने लेखपालों की नियुक्ति करने की मांग करते हुए। कहा कि जिले में जिस तरह लेखपालों का निलंबन कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह तत्काल बंद किया जाए। ऐसा नहीं होने पर हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने पर ओमप्रकाश उपाध्याय, विनोद सिंह रामाश्रय, नंदलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।