फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   51 ने छोड़ी अनिवार्य हिंदी की परीक्षा

51 ने छोड़ी अनिवार्य हिंदी की परीक्षा

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा के चौथे दिन उड़ाका दल परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचा। इससे परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। चौथे दिन परीक्षार्थियों ने चतुर्थ प्रश्नपत्र क वर्ग की परीक्षा दी। 51 ने अनिवार्य हिंदी की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बरियाघाट स्थित सनातन भैरव शंकर ब्रहम संयुक्त संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पहली पाली में 244 में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रह। दूसरी पाली में 182 परीक्षार्थियों में से दो ने परीक्षा छोड़ दी। जमालपुर संवाददाता के अनुसार श्री गोस्वामी तुलसीदास जमालपुर में 167 में से 159 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा प्रभारी गोपाल दूबे ने बताया कि आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। चुनार स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी काशी मिश्रा ने बताया कि 14 परीक्षार्थी गुरुवार को परीक्षा में शामिल नहीं हुए। हलिया संवाददाता के अनुसार आदर्श श्री शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष छोटे लाल शुक्ला ने बताया कि पहली पाली में 360 तथा द्वितीय में 310 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed