{"_id":"62-129608","slug":"Mirzapur-129608-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शव और नाव बरामद 13 लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शव और नाव बरामद 13 लापता
Mirzapur
Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नेवढ़िया घाट के सामने गंगा नदी में हुए नाव हादसे के दूसरे दिन रविवार की सुबह दस बजे से डूबे लोगाें की तलाश में जुटे निजी व पीएसी के गोताखोर देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद पांच शव व नाव बरामद कर पाए। लापता लोगों की खोजबीन के लिए वाराणसी से स्टीमर मंगवाने के साथ ही महाजाल व कटिया का इस्तेमाल किया गया।
रविवार की सुबह दस बजे विंध्याचल के चार गोताखोर अपनी निजी नाव लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे की खोजबीन करने पर एक अधेड़ की लाश बरामद करने में सफलता पाई। जिसको किनारे लाए तो उसकी पहचान नेवढ़िया गांव निवासी कल्लू दलित के रूप में की गई। कुछ देर बाद 12वीं बटालियन पीएसी फतेहपुर के दो गोताखोर भी अपनी नाव लेकर खोजबीन के लिए पहुंचे। जिस पर सीओ सदर आनंद कुमार व देहात कोतवाल राघवेंद्र सिंह समेत दो पुलिस कर्मी निजी गोताखोराें को लेकर खोजबीन करने पहुंचे। करीब तीन घंटे तक खोजबीन करने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली तो सभी लोग नाव लेकर किनारे आए। इसके बाद फिर शुरू हुई खोजबीन के क्रम में देहात कोतवाली के सड़वा गांव निवासी मानिक चंद्र गुप्ता, गोलू व करिया पुत्रगण रविशंकर और करिया पुत्र बनारसी का शव बरामद हुआ। बताते चलें कि नेवढ़िया घाट से महराजगंज जा रही छोटी नाव ओवरलोड होने के कारण शनिवार की शाम सवा पांच बजे गंगा में डूब गई थी। हादसे में आठ लोग तैरते हुए बाहर निकल आए थे। जिसमें दो बच्चाें की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि 18 लोग लापता हो गए थे।