{"_id":"62-125598","slug":"Mirzapur-125598-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन इतिहास की परीक्षा में पकड़े गए 15 नकलची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन इतिहास की परीक्षा में पकड़े गए 15 नकलची
Mirzapur
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा में बुधवार को केबी कालेज में 13 तथा केजीएस जोपा में दो परीक्षार्थी पकड़े गए। बुधवार को बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास, बीए द्वितीय वर्ष प्राचीन इतिहास व बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र व बीकाम की परीक्षा हुई।
विकास खंड छानबे के जोपा स्थित केजीएस महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष मेजर डा. वीसी कौशिक ने बताया कि बुधवार को दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। मुसफ्फरगंज स्थित केबी कालेज में मुख्य नियंता डा. करनैल सिंह के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने 13 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। जिसमें पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास की परीक्षा में 11 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष प्राचीन इतिहास की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। प्राचार्य डा. प्रफुल्ल सिंघानिया के अनुसार पहली पाली में 1154 तथा दूसरी पाली में 533 परीक्षार्थी परीक्षा मेें सम्मिलित हुए। भरुहना स्थित जीडी बिनानी के परीक्षा प्रभारी डा. ध्रुवजी पंाडेय के अनुसार पहली पाली में 809 तथा दूसरी पाली में 236 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।