फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   यात्रियाें ने रेलवे स्टेशन पर मचाया हंगामा

यात्रियाें ने रेलवे स्टेशन पर मचाया हंगामा

Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर बुधवार की दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कोई कर्मचारी तैनात न रहने पर यात्रियाें ने हंगामा मचा दिया। यात्रियाें के हंगामे की खबर पाकर पहुंचे रेल कर्मियाें ने उन्हें समझा बुझाकर शंात कराया।
विज्ञापन

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर बुधवार की सुबह छह बजे से दो बजे तक एक कर्मचारी की ड्यूटी थी। दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक सीआरएस की ड्यूटी लगाई थी। ड्यूटी पूरी होने पर विपिन कुमार अपने घर चले गए जबकि सीआरएस तबीयत खराब होने के कारण ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं। दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कोई कर्मचारी मौजूद न रहने के कारण यात्रियाें को भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ा। एनाउंस न होने के कारण ट्रेन स्टेशन पर आकर छूट जाती थी लेकिन यात्रियाें को पता नहीं चलता था। दोपहर से शाम तक ट्रेनाें का लोकेशन पता नहीं लगने पर यात्री भड़क गए और प्लेटफार्म नंबर एक पर हंगामा मचाने लगे। यात्रियाें का कहना था कि वह कई बार पूछताछ काउंटर पर गए लेकिन एक बार भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। जिससे उनको ट्रेनाें की लोकेशन पता करने में काफी दिक्कत पैदा हुई। बताते चलें कि स्टेशन पर तैनात कुछ टीसी के छुट्टी पर चले जाने व बुकिंग काउंटर पर कर्मियाें की कमी होने के कारण आए दिन पूछताछ काउंटर खाली रहता है। जिससे यात्रियाें को भारी दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से दो बजे तक एक कर्मचारी की ड्यूटी पूछताछ काउंटर पर थी। जबकि दो बजे से तक दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी थी जो नहीं आया जिससे काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं था। जानकारी होने पर दूसरे कर्मचारी को बुलाकर काउंटर पर बैठाया। उन्होंने बताया कि कुछ टीसी व एक सीआईटी के छुट्टी चले जाने से समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed