{"_id":"62-124527","slug":"Mirzapur-124527-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Mirzapur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी, नटवां तथा नरायनपुर चौकी प्रभारियों ने चार तस्कराें के साथ तीन ट्रक से 80 गाय व बैल को पकड़ा। पकड़े गए सभी आरोपियाें के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया। साथ ही बरामद पशुओं को अन्य लोगाें को सौंप दिया। वहीं ट्रकाें को सीज कर दिया गया।
मंडी चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव ने बताया कि गुरुवार की भोर मुखबिर से सूचना मिली कि इलाहाबाद से कुछ तस्कर पशुओें को ट्रक में लादकर बिहार ले जाने वाले है। सूचना मिलते ही वह नटवां चौकी प्रभारी वैभव सिंह के साथ उनकी घेरेबंदी में जुट गए। इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब छह बजे एक ट्रक आते हुए दिखाई दिया। जिसका पीछा करते हुए बथुआ तिराहे के पास घेरेबंदी कर एक तस्कर के साथ ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी कराई गई तो ट्रक से 22 अदद बैल बरामद हुए। पकड़ा गया तस्कर सुशील शर्मा निवासी उन्नाव का बताया जा रहा है।
नरायनुपर संवाददाता के अनुसार नरायनपुर चौकी इचंार्ज लालजी यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर दो ट्रकाें से पशुओं को लाद कर बिहार ले जाने वाले हैं। जिसको देखते हुए चौकी के सामने बैरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग शुरू की गई थी। इसी बीच एक ट्रक आते हुए दिखाई दिया जिसको रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस कर्मियों को रौंदने का प्रयास करते हुए भागने लगा। ट्रक में सवार चालक समसुल निवासी चकिया, रामलाल चौधरी व सुखबीर चौधरी निवासी पचपेड़ी थाना गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मेराज, आसिक, प्यार मुहम्मद, आविन व छोटू फरार होने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि वह चित्रकूट से गाय-बैल लादकर बिहार ले जा रहे थे।