{"_id":"62-116714","slug":"Mirzapur-116714-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गाय व दो बछड़ा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गाय व दो बछड़ा बरामद
Mirzapur
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के करसड़ा गांव के पास से सोमवार की भोर में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे चार गाय व दो बछड़ा को बरामद किया है। हांलाकि पुलिस तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
कछवां थानाध्यक्ष इंद्रभूषण यादव ने बताया कि सोमवार की भोर में उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पशु तस्कर कुछ मवेशियों को लेकर बिहार जा रहे थे। सूचना मिलते ही उनको पकड़ने के लिए वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख तस्कर पशुओं को छोड़कर भाग निकले। मौके से चार गाय व दो बछड़े बरामद किए गए हैं। जिन्हें ग्रामीणाें को सौंप दिया गया।