{"_id":"62-114744","slug":"Mirzapur-114744-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन मजदूरों की मौत
Mirzapur
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना (मिर्जापुर)। बिहसड़ा-नीबी मार्ग पर रघईपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य मजदूर और चालक बाल-बाल बच गए। हादसे से गुस्साए मृतक के घर वालों ने बिहसड़ा-नीबी मार्ग पर मुआवजा और चालक पर एफआईआर की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। थानाध्यक्ष जिगना के समझाने और चालक पर मुकदमा दर्ज करने के लगभग एक घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कुरौठी गांव स्थित टेंट हाउस से सोमवार की भोर में एक ट्रैक्टर टेंट का सामान लादकर मेजा के लिए निकला। रघईपुर गांव के पास ट्राली का हुक टूट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 12 फीट गड्ढे में गिर गया। उस पर सवार अजय उर्फ लवकुश (16) पुत्र मातादान निवासी नौगांव विंध्याचल, दीपक (26) निवासी कुरौठी और पुन्नीलाल (30) निवासी निफरा विंध्याचल दब गए। गांव वालों ने किसी तरह तीनों मजदूरों को निकाला लेकिन तबतक वे दम तोड़ चुके थे। ट्रैक्टर इंजन पर बैठे आदमपुर गांव निवासी सूरज (16) पुत्र लालमन, नौगांव निवासी अरविंद कुमार (20) और कुरौठी निवासी चालक दिलीप कुमार सिंह (25) बाल-बाल बच गए। घटना के बाद तीनों मौके से भाग निकले।
मामले की जानकारी मृतकों के परिवारीजन को मिलते ही वे मुआवजे और ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए बिहसड़ा-नीबी मार्ग को जाम कर दिया। थानाध्यक्ष आरके सिंह मौके पर पहुंचे और चालक पर मुकदमा दर्ज कर मृतकों के घर वालों को एफआईआर की प्रति सौंपी तब वे शांत हुए । पुलिस ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।