फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंढमफाल में छात्राें के दो गुटों में मारपीट

विंढमफाल में छात्राें के दो गुटों में मारपीट

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंढमफाल में रविवार को पिकनिक मनाने गए छात्राें के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इससे पिकनिक स्थल पर हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। मामला शांत होने के बाद छात्राें का एक गुट देर शाम नगर के तहसील चौराहे पर पहुंचा और दूसरे गुट पर हमला करने की योजना बनाने लगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के एक कालेज के कुछ छात्र रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल पर पिकनिक मनाने गए थे। जहां एक और गुट पहले से पहुंचा था। दोनाें के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। छात्राें के बीच हो रही मारपीट से पिकनिक स्थल पर हंगामा मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर पहुंचे दो जवानाें ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। वहां से लौटने के बाद छात्राें का एक गुट नगर के तहसील चौराहे पर अपने साथियाें के साथ इकट्ठा होकर दूसरे गुट को सबक सीखाने का इंतजार करने लगा। दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा तो सभी वापस हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed