फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिलाओं और लड़कियों को भी नहीं बख्शा

महिलाओं और लड़कियों को भी नहीं बख्शा

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने हरियाणा से आए एक परिवार के साथ मंदिर की सीढ़ियों के पास मारपीट की गई। मारपीट में एक दुकानदार के साथ ही कुछ पुरोहित भी शामिल हो गए थे। इस दौरान सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि परिवार की महिलाओं और लड़कियों को भी जमकर मारा-पीटा गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हद तो तब हो गई जब वहां पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखे, लेकिन उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों को न तो रोका और न ही गिरफ्तार किया। मारपीट से दुखी होकर हरियाणा से आया परिवार मां के दर्शन के बगैर ही वापस लौट गया।
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न करीब एक बजे दर्शनार्थियाें के साथ मारपीट की खबर लगते ही मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। दर्शनार्थी इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर पहुंचे पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियाें के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और उसके बाद सब कुछ शांत हो गया था। इस तरह की हरकत जिसने भी की है गलत और निंदनीय है। दर्शनार्थी हमारे भगवान हैं। उनका स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। इस संबंध में तहरीर न मिलने से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे मारपीट में घायल हरियाणा के श्रद्धालुओं के नाम की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed