{"_id":"5c6da965bdec2256ab4e7191","slug":"91550690661-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष बाद भी नहीं वापस हुए शौचालय का धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष बाद भी नहीं वापस हुए शौचालय का धन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। विकास खंड कोन में भूलवश एक गांव में आवंटित शौचालय किसी दूसरे गांव चले जाने के बावजूद आज तक 25 शौचायल का पैसा नहीं जमा कराया गया। जिससे आज भी उक्त गांव के पात्र लाभार्थी शौचालय व्यवस्था से वंचित हैं।
बतातें चले कि विकास खंड कोन के तिलठी गांव में वर्ष 2016-17 में 50 शौचालयों का धन विभागीय त्रुटि के कारण विष्णु पट्टी गांव के खाते में चला गया था। आए धन पर ग्राम प्रधान और सचिव की निगांहे गड़ गई। आनन-फानन में वहां के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी आए धन को निकाल कर बंदरबाट कर लिया। जांच में मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। बार-बार हुई लिखा पढ़ी व दबाव के बाद हुए समझौते में तय किया गया कि 6 लाख रुपये को ग्राम पंचायत तिलठी के खाते में वापस किया जाएगा। जिसमें जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा तीन लाख रुपए तो किसी तरह से वापस कर दिए गए। जबकि पच्चीस शौचालयों का इतना ही धन अभी तक जमा नहीं किया गया है। तिलठी गांव के लोगो ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए धन वापस कराए जाने की मॉग की गई है। जिससे गांव में अन्य पात्र व्यक्तियों के यहां शौचालय का निर्माण कराया जा सके।
मामला मेंरे संज्ञान में नहीं आई है। यदि त्रुटिवश धन दूसरे खाते में गया है तो उसे वापस कराया जाएगा।- भावना यादव, खंड विकास अधिकारी, कोन।