{"_id":"5c646d04bdec224c974d11d2","slug":"91550085380-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। बेलन बरौधा स्थित कांशीराम दसईराम पालीटेक्निक कालेज में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता यूफोरिया 9 का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच समापन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण पूर्व विधायक सूर्यभान ने किया।
क्रिकेट का फाइनल मैच प्रथम वर्ष के छात्रों ने जीता। जिसमें मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ दि सिरीज का खिताब अरुण कुमार के नाम रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपनी जीत दर्ज कराई। बालीबाल ट्राफी तृतीय वर्ष के छात्रों के नाम रही। शतरंज में नीतीश सोनकर तथा बैडमिंटन में हर्षिता गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों के सौ मीटर रिले रेस में विकास कुमार प्रथम रहे। छात्राओं के सौ मीटर रिले रेस में नूरजहां प्रथम, प्रिया पांडेय ने द्वितीय तथा हर्षिता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो में आशीष कुमार प्रथम, सुनील मौर्य द्वितीय तथा हरीश पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए पूर्व विधायक सूर्यभान ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। निदेशक विश्वनाथ गुप्ता ने भी छात्रों को खेल के प्रति प्रेरित किया। प्रबंधक संतोष कुमार ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर अजय मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष पांडेय, उप प्रधानाचार्य बहादुर मौर्य, जया गुप्ता, कैफिया आजमी, उमाशंकर विश्वकर्मा, रंगबहादुर यादव, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।