{"_id":"5c1be633bdec22570a41faca","slug":"91545332275-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ पचास लाख के बकायेदार की संपति सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ पचास लाख के बकायेदार की संपति सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार मड़िहान के नेतृत्व में पीएनबी बैंक की टीम के साथ रिकवरी एजेंसी ने एक करोड़ पचास लाख के बकाएदार कलवारी खुर्द स्थित मनोज आटो सेल्स की संपत्ति गुरुवार को सील कर दी। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि वसूली के लिए नीलामी की कार्रवाई जल्द ही कि जाएगी।
बताया गया कि छह वर्ष पूर्व आटो सेल्स के नाम पर पीएनबी बैंक बरकछा से लोन लिया था। समय बीतने के बावजूद बैंक को एक अधेला नहीं लौटाया। मूलधन समेत ब्याज बढ़कर एजेंसी मालिक पर एक करोड़ पचास लाख हो गया जबकि एजेंसी के संपत्ति का मूल्यांकन एक करोड़ सैंतीस लाख ही हुआ। मूल्यांकन करने के बाद नीलामी प्रक्रिया के लिए टीम ने शासन प्रशासन की निगरानी में संपत्ति सील किया गया। हालांकि टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचने पर एजेंसी बंद मिला। मालिक समेत कोई कर्मचारी मौके पर न मिलने से बैंक कर्मचारियों को कठिनाई हुई। अक्षय गिरी चीफ मैनेजर पीएनबी बैंक मिर्जापुर, प्रिंस कुमार गौतम, शैलेश नारायण लाल भारतीय फाइनेंस सर्विस गोरखपुर, प्यारेमोहन शर्मा, सत्यम तिवारी, मड़िहान उपनिरीक्षक अरबिंद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक जगतपाल, सुरेंद्र कुमार आदि टीम में शामिल रहे।