फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का धरना

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का धरना

Thu, 13 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का धरना
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मांगों को लेकर जनपद के समस्त शिक्षकों ने बुधवार को बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत एक ही परिसर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय करते हुए एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित करने के शासनादेश को नियमावली के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के अनुरूप ही उ.प्र. बेसिक शिक्षा अध्यापक नियमावली के अनुसार अध्यापकों की तैनाती दो स्तर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में की जाती है और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के वेतनमान भी अलग-अलग हैं। जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम पर रोके गए वेतन का भुगतान किया जाए। समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर मांग की गई परंतु वे यथावत लंबित हैं। शिक्षकों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण न होने पर आगामी बीस दिसंबर को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पर बेमियादी धरना दिया जाएगा। धरना देने वालों में विजयशंकर त्रिपाठी, मंगला सिंह, मांडवीशरण दुबे, अभिमंयु सिंह, उमाकांत मिश्र, आलोक तिवारी, प्रकाश, दिनेश सिंह, राजेंद्र यादव, रामपाल, सर्वेश मौर्या, अशोक मौर्या, संतोष सिंह, बैजनाथ, सुशील सिंह, नित्यानंद, रामअचल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed