{"_id":"5b956dcf867a55013d119d10","slug":"91536519631-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की ताकत है युवा: अनुराग पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की ताकत है युवा: अनुराग पटेल
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भरूहना स्थित घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट सांइसेंज में सम्मान समारोह एवं युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत है और हमारी सरकारी योजनाएं इनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्घ है।
जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा जारी छात्रों की टाप 10 की वरियता सूची में दूसरा स्थान पाने वाले छात्र विनायक वर्मा और चतुर्थ स्थान छात्रा ज्योति त्रिपाठी तथा दशम स्थान पाने वाली सुष्मिता अग्रहरि को सम्मानित किया। इसके बाद पैनल चर्चा में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार पुगालिया ने डिजिटल सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किया। सचिव राजेश कुमार बागड़ी ने युवाओं के कौशल विकास के साथ ही शिक्षा तंत्र को मजबूत बनाने पर बल दिया। निदेशिका प्रो. डा. जीशान अमीर ने मूलभूत ढांचा, विकास, समग्र समाज, नागरिक एवं राजनैतिक सशक्तीकरण पर बल दिया। इस दौरान गोपाल कृष्ण लड्ढा, डा. राजीव अग्रवाल, डा. राम हर्ष गुप्ता, डा. शरद मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।