{"_id":"5b43a1484f1c1b0f278b5832","slug":"91531158856-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत, मां बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत, मां बहन घायल
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट रामपुर रोड पर सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रक से कुचलकर बेटे की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसकी मां व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों महिलाओं को सीएचसी चुनार पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुभम यादव 21 वर्ष पुत्र छेदी यादव सोमवार को अपनी मां तारा देवी और बहन प्रिया को बाइक पर बैठाकर सोमवार को कैलहट बाजार रामपुर रोड से जमालपुर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे कैलहट बाजार पार करते ही अदलहाट की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के दौरान शुभम बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे ट्रक कुचलते हुए निकल गया। वहीं साथ में मौजूद उसकी मां व बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को टाली पर लाद कर कैलहट स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। साथ ही घटना की सूचना सौ नंबर पर दी गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए।