फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देश व प्रदेश के हालात काफी खराब, नरेश उतम

देश व प्रदेश के हालात काफी खराब, नरेश उतम

Thu, 21 Jun 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
देश व प्रदेश के हालात काफी खराब,  नरेश उतम
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करते कार्यकर्ता
मिर्जापुर। केंद्र और प्रदेश में भाजपा शासन में स्थिति काफी खराब है। दोनों सरकारों ने जनता के हित के लिए कोई काम नहीं किया है। हर तरफ हत्या, लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इस सरकार में अपराध काफी बढ़ा है। दोनों सरकारों ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। चाहे नौकरी का हो या किसानों को उनकी फसलों का समर्थन मूल्य देने का वादा हो। खाद, बीज, दवाओं की दरों में वृद्धि हुई हैं। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने गुरुवार को लोहिया ट्रस्ट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है। यहीं वजह है कि आज एक प्रतिशत अमीरों के पास देश की 73 प्रतिशत पूंजी है। वहीं एक 22 करोड़ जनता के पास मात्र 27 प्रतिशत पूंजी है। इसकी आवाज उठाने वाले मीडिया कर्मियों व आंदोलनकारियों को दबाया जा रहा है। नहीं मानने पर उनकी हत्या करा दी जा रही है। इलाहाबाद में छात्रों ने विरोध जताया को मारपीट कर उनके विरुद्घ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। लोक सेवा आयोग का पर्चा आउट होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इसी सरकार में चावल व धान घोटाला हुआ। इसकी जांच कराई की मांग की गई है। कहा कि एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा सरकार ही एफडीआई को ले आई है। इन सरकारों से त्रस्त हो चुकी जनता ने हाल में कैराना, गोरखपुर, फूलपुर, नुपूरपुर आदि स्थानों पर हुए उपचुनावों में भाजपा को सबब सीखा दिया है। आने वाले लोक सभा व विधान सभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान जहां तक पार्टी के नेता चुने जाने की बात है तो यह गठबंधन पार्टियां तय करेंगी कि कौन प्रधानमंत्री का दावेदार होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, देवी चौधरी, राजू चौबे, मुन्नी यादव, जगतंबा पटेल, स्वामीशरण दूबे, आदर्श यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed