फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाने का लिया संकल्प

Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाने का लिया संकल्प
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की रविवार को पुण्यतिथि मनाई गई। नरायनपुर में पुण्यतिथि कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी कहा कि कांग्रेसजन राष्टीय एकता और अखंडता को बनाए रखकर एक सुदृढ़ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने का संकल्प लें। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू के योगदान पर चर्चा की। कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल के संबंधों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। जिला महासचिव व प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा कि नेहरू जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। इस दौरान शोभनाथ मास्टर, मारकंडेय पाठक, तुलसीदास गुप्ता, डा. शिवबली सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, रामासरे, जवाहिर सिंह, दिलीप गुप्ता आदि ने संबोधित किया। आवास विकास कालोनी स्थित नेहरू पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने नेहरू जी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस दौरान शशिभूषण दूबे, स्वरूप सिंह, सुधाकर, अशोक गुप्ता, शिवशंकर चौबे, राम सिंह, आकाश सोनकर, रमेश प्रजापति, संतोष यादव, नुसरत खां, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed