{"_id":"5aff153b4f1c1be1408b63ff","slug":"91526666555-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में वितरण को पहुंची किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में वितरण को पहुंची किताबें
Updated Fri, 18 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। परिषदीय स्कूलों में किताबों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। सरकार द्वारा बच्चों को नि:शुल्क वितरण के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर किताबों की पहली खेप भेजा है। शुक्रवार को दो ट्रकों में भरकर किताबें आई। जिनकों बीएसए कार्यालय स्थित गोदाम में रखवाया गया है।
नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को नि:शुल्क किताबों का वितरण किया जाता है। बच्चों को किताबों का वितरण सत्र अप्रैल में ही किया जाना था लेकिन विभाग को किताब नही मिलने के कारण विलंब हुआ। माह मई में शासन द्वारा किताबों की खेप भेजी गई है। शुक्रवार को कक्षा आठ की मंजरी और कक्षा सात की मंजरी, पृथ्वी और जीवन तथा इतिहास की पुस्तकें ही पहुंची थी। जिला समन्वयक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1611 प्राइमरी और 599 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें पढ़ने वाले दो लाख 41 हजार 754 बच्चों को नि:शुल्क किताबों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहाकि शेष किताबों की खेप भी जल्द ही पहुंचेगी।