फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन की सूचना पर बोगियों से कूदे यात्री, मची अफरा तफरी

ट्रेन की सूचना पर बोगियों से कूदे यात्री, मची अफरा तफरी

Sun, 15 Apr 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की सूचना पर बोगियों से कूदे यात्री, मची अफरा तफरी
भौरही गांव के पास ट्रेन में आग की सूचना से मची भगदड़
मिर्जापुर। दिल्ली से पटना जा रही तूफान एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने की सूचना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। शनिवार की दोपहर पौने चार बजे यात्री चुनार कोतवाली क्षेत्र के भौरही गांव के पास कूदकर भागने लगे। इसी बीच गोल्हनपुर में जा रहे हिंदु युवा वाहिनी के जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचकर देखा तो आग ट्रेन में नहीं बल्कि रेलवे लाइन के बगल में स्थित सरपत की झाड़ियों में लगी थी। इसपर उन्होंने यात्रियों को बताया कि आग ट्रेन में नहीं बल्कि सरपत में लगी है इसलिए वह ट्रेनों से कूदे नहीं। इसके बाद यात्री शांत हुए। करीब साढे चार बजे ट्रेन में सारी यात्रियों को बैठाकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली से तूफान एक्सपेस पटना जा रही थी। शाम करीब पौने चार बजे जैसे ही चुनार कोतवाली क्षेत्र के भौरही गांव के पास रुकी थी। यात्रियों ने देखा कि इंजन से तीन बोगी पीछे स्थित एक बोगी में आग की लपटें निकल थीं। यह देख यात्री हैरान हो गए और ट्रेन में आग लगने की बात बताते हुए शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर अन्य यात्री भी परेशान हो गए। इसी बीच कुछ यात्री अपने अपने सामान के साथ ट्रेन की बोगी से कूदकर भागने लगे। देखते ही देखते पूरे ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की जानकारी होते ही ट्रेन के गार्ड ने तत्काल गाड़ी रुकवाई। तभी गोल्हनपुर जा रहे तभी हिंदु युवा वाहिनी के जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने यात्रियों को ट्रेन से कूदकर भागते देखा तो वहां पहुंचे। उन्होंने तत्काल घटना से डीएम को अवगत कराया। जानकारी होते ही डीएम ने चुनार एवं पड़री पुलिस को मौके पर भेजा। दमकल कर्मियों को भी पहुंचने को कहा। अमित ने वहां पहुंचकर पाया कि आग ट्रेन की बोगी में नहीं बल्कि रेलवे लाइन के किनारे स्थित सरपत के झाड़ियों में लगी है। उन्होंने तत्काल यात्रियों को इसके बारे में बताया। पुलिस ने सारे यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर पटना रवाना कर दिया। इस मौके पर सुनील सिंह, शंभू अग्रवाल, अभिषेक केशरी, बुल्लू अग्रवाल, धमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed