{"_id":"5a91ad6e4f1c1b78028b6506","slug":"91519496558-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादिनी ही आपराधिक षड़यंत्र की साजिश कर्ती अपनी जाल में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादिनी ही आपराधिक षड़यंत्र की साजिश कर्ती अपनी जाल में फंसी
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पुत्री के साथ मिलकर सिपाही को फंसाने के मामले में जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदी की जमानत अर्जी को अपर सत्र न्यायाधीश विशेष शर्मा की अदालत ने शनिवार को नामंजूर कर दिया। अदालत ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत का उचित आधार नहीं है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई कि हेड कांस्टेबल शेषमुनि राम उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर मेला दिखाने के बहाने भगा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर महिला की पुत्री को बरामद कर 27 अक्तूबर 2017 को द्वितीय मजिस्ट्रेट के कोर्ट में बयान कराया। बयान में पुत्री ने सिपाही से पांच लाख रुपये वसूलने के चक्कर में मां के साथ मिलकर साजिश रचने का खुलासा किया। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की और महिला को गिरफ्तार लिया था। जेल में निरुद्ध महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज के यहां अपनी जमानत अर्जी दी। कोर्ट ने अधिवक्ताओं का पक्ष सुनने के बाद महिला की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जमानत का विरोध शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रमेंद्र कुमार शुक्ल ने किया।